सेटेलाइट चौकी प्रभारी की शिकायत
थाना बारादरी क्षेत्र की सेटेलाइट चौकी पुलिस पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं। भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री यतिन भाटिया ने शुक्रवार को डीआईजी अजय कुमार साहनी से मिलकर चौकी प्रभारी व स्टाफ की शिकायत की।
आरोप लगाया कि चौकी क्षेत्र में रेहड़ी, ठेला, खोखा चलाने वाले गरीब लोगों से भी नियमित रूप से उगाही की जा रही है। इतना ही नहीं, चौकी स्टाफ आसपास होटलों में अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहा है। डीआईजी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, चौकी प्रभारी गौरव अत्री का कहना है कि आरोप निराधार हैं।