फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में 45 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बदायूं पुलिस ने भी पांच आरोपी दबोचे

Thu, 02 Nov 2023 12:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसटीएफ ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2.600 किलो अफीम बरामद हुई है। उधर, बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में पुलिस ने पांच तस्करों को पकड़ा। ये पांचों बरेली में अफीम बेचने जा रहे थे। 
विज्ञापन
बरेली में पकड़े गए अफीम तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसटीएफ ने 2.600 किलो अफीम के साथ भमोरा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि कार से तीन अफीम तस्कर सुभाषनगर के वैष्णो धाम आने वाले हैं। एसटीएफ ने घेराबंदी कर बीडीए कॉलोनी के पास कार रोककर तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों से बरामद अफीम की कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी मनोज कुमार, धीरज वर्मा भमोरा के गांव नवदिया लंगूरा और विकास यादव भमोरा के सरदारनगर के निवासी हैं। आरोपियों से 2.600 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड के हजारीबाग के सुरेश से अफीम लाते हैं और पंजाब के जीरकपुर में हरप्रीत को बेचते हैं। शहर के भी कुछ इलाकों में वे अफीम की आपूर्ति करते हैं।

विज्ञापन

बदायूं में पांच तस्कर गिरफ्तार
बदायूं में वजीरगंज थाना पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने तस्करों की एक कार और दो बाइक भी कब्जे में ले ली हैं। पकड़े गए लोगों में चार विक्रेता और एक खरीदार है।

मंगलवार रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ब्योली गांव के पास कुछ तस्कर कार से अफीम लेकर आ रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान के आसपास घेराबंदी कर ली। पुलिस ने उन पर सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

ये भी पढ़ें- UP: 14 साल की लड़की से दरिंदगी की कोशिश, लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ा, पिटाई कर पोती कालिख

पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम सुरेश निवासी ग्राम नधौलिया, हरिओम सिंह, सचिन, विपिन निवासी ढकिया थाना बिनावर बताया। उन्होंने बताया कि वे लोग पूरनलाल निवासी ग्राम लभारी थाना सिरौली, बरेली को अफीम बेचने आए थे। बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें