फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 14 साल की लड़की से दरिंदगी की कोशिश, लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ा, पिटाई कर पोती कालिख

Thu, 02 Nov 2023 12:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गांव का युवक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को डरा धमका कर अपने मकान में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने उसे किशोरी को ले जाते देख लिया था। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को उठा ले गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। भीड़ ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया और उसकी जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की। उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को शाम करीब सात बजे आरोपी युवक पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को तमंचे के बल पर धमका कर अपने मकान में ले गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीण उसका पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे और अर्धनग्न हालत में आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। ग्रामीणों से बचाकर पुलिस आरोपी को थाने ले आई। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: बायो गैस प्लांट में मौत का मामला... प्रबंधन ने रातभर छिपाई घटना; घायल आरिफ ने बताई आंखों देखी
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। एक दुर्घटना में वह पैर से भी दिव्यांग हो गई। आरोपी युवक पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शिकायत न होने की वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। मामले में इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर थाने पहुंचे ग्रामीण
आरोपी युवक को थाने लाने के बाद पुलिस मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहने लगी। इसकी सूचना पर कई ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पीड़ित किशोरी की मां ने भी दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में तहरीर पुलिस को दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें