नदीम खान ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, यह कहकर कि अपील पत्र पर हस्ताक्षर उसके नहीं थे। उसका इरादा जनता और पुलिस को गुमराह करना और कानून तोड़ना था। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि इस घटना में अब तक कुल 56 लोगों को गिरफ्तार किया है और जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में हाथ जोड़कर माफी मांगते पहुंचे आरोपी
कोतवाली पुलिस ने बवाल के 14 और बारादरी पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नदीम समेत सभी आरोपी जब प्रेसवार्ता के लिए पुलिस लाइन लाए गए तो वह हाथ जोड़कर माफी मांग रहे और गिड़गिड़ा रहे थे।