फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस और एनसीबी लखनऊ की टीम ने पकड़े तीन अफीम तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लखनऊ की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह अफीम तस्करी के मामले में बरेली के तीन तस्करों को बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वेद पाल सिंह ने बताया कि बरेली के थाना सिरौली के गांव रुखाड़ा निवासी अनिल कुमार को शनिवार सुबह नौ बजे पुलिस व एनसीबी लखनऊ की टीम ने कुंवरगांव - आंवला मार्ग पर पकड़ लिया। अनिल से मिली जानकारी पर बरेली के थाना आवंला के बहजुईया गांव निवासी रणवीर को हिरासत में ले लिया। उनके पास से 1.6 किलोग्राम अफीम बरामद की। दोनों से पूछताछ करने पर बरेली के थाना बिसारतगंज के मिल्क बहादुरगंज गांव के तस्कर रूपचन्द्र को पकड़ लिया। पूछताछ में रूपचन्द्र ने बताया उसने देवचरा बाजार में झारखंड से आने वाले ट्रक के ड्राइवर से खरीदी थी। एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें