फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
सीबीगंज में पीएनजी की पइपलाइन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीबीगंज में जेसीबी की खुदाई से फटी पीएनजी की पाइप लाइन
विज्ञापन

गैस की सप्लाई बंद करने के बाद पाया जा सका आग पर काबू

सीबीगंज। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के सामने नेशनल हाईवे किनारे पीएनजी की पाइप लाइन से रिसाव होने पर बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पीएनजी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गैस सप्लाई बंद कराई। इसके बाद आग बुझ सकी ।
विज्ञापन

सीबीगंज स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के ठीक सामने हाईवे किनारे शाम करीब छह बजे पीएनजी पाइप लाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया। बताते हैं कि पास में ही जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही थी। खोदाई के दौरान गैस की पाइप लाइन फट गई। गैस का रिसाव शुरू होते ही आग लग गई। ऊंची लपटें उठने लगीं तो आसपास अफरातफरी मच गई। चालक जेसीबी लेकर भाग गया। सीबीगंज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग की लपटें देखते हुए हाईवे पर दोनों तरफ यातायात रोक दिया गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। पीएनजी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पीएनजी कर्मचारियों ने गैस की सप्लाई बंद की। इसके बाद आग बुझ सकी। करीब एक घंटे तक हाईवे पर आग के कारण अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें