**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation, in New Delhi, Tuesday, Oct. 20, 2020. (PTI Photo)(PTI20-10-2020_000103B)
- फोटो : PTI
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फरवरी को बरेली में प्रस्तावित कार्यक्रम रद होने के बाद शुक्रवार को कासगंज में आयोजित जनसभा के दौरान बरेली की जनता को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। कहा, बरेली की जनता भी आज उनसे वर्चुअल जड़ी हुई। बरेली को बार-बार होने वाले दंगों से योगी सरकार ने राहत दिलाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का एलईडी वैन के जरिये शहर में जगह-जगह सजीव प्रसारण किया गया। बदायूं रोड स्थित रिजॉर्ट, गंगापुर चौराहा स्थित ठाकुर सर्वराज सिंह के निवास स्थान, सिंधु नगर में संतकुंवर राम पार्क, कालीबाड़ी में विष्णु बाल सदन में वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से सभा का सीधा प्रसारण होना था, लेकिन 3.30 बजे सभा शुरू हुई।
कासगंज में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने जनता से 14 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर वोट डालने की अपील की। कहा, परिवारवादी सरकार बनने पर सबसे पहले गरीब, किसानों की कल्याणकारी योजनाओं पर ताला लगेगा, इसलिए सावधान रहें। दोपहर साढ़े तीन बजे सिंधु नगर में सजीव प्रसारण के दौरान करीब 20 लोग मौजूद रहे। इनमें एलईडी वैन चालक, संचालक, स्थानीय कर्मचारी और पार्षद लेखराज आदि शामिल रहे।