फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे सिंह जी नमस्कार... घर बनने का काम शुरू हुआ या होना है: पीएम मोदी

Thu, 21 Jan 2021 12:19 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नन्हे सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वर्चुअल कार्यक्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर खीरी के सदर ब्लॉक के गांव केशवपुर गुरेला निवासी लाभार्थी नन्हे सिंह से बात की। अभिवादन के साथ पीएम मोदी ने पहला सवाल किया कि आपका आवास बनने का काम शुरू हो गया है या शुरू होना है? 
विज्ञापन


नन्हे ने बताया सर घर छत स्तर तक बन गया है। प्लास्टर भी हो गया है। एक हफ्ते में रंगरोगन के बाद मकान पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा कि अब तक कितना खर्चा किया है, जिसके जवाब में नन्हे ने बताया कि 1.10 लाख रुपये खर्च किए हैं। 

पीएम ने फिर पूछा... सारे पैसे समय से मिल गए। किसी से ब्याज पर कर्जा तो नहीं लेना पड़ा। तो नन्हे ने कहा कि सर किसी से पैसे नहीं लेने पड़े। पीएम ने पूछा संतोष है जो पैसे मिल रहे हैं। तो नन्हे ने कहा कि हां बहुत संतोष है। 
विज्ञापन


पीएम ने पूछा... पैसे आपके खाते में आते हैं। इससे पहले बैंक जाते थे क्या, तो नन्हे ने बताया कि मनरेगा का पैसा लेने कभी-कभी जाते हैं। पीएम ने पूछा कब तक घर पूरा हो जाएगा, तो नन्हे ने बताया कि एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। पीएम ने पूछा कि आपने कभी सोचा था कि घर बनाने के लिए सरकार सीधे बैंक खाते में पैसे भेजेगी, तो नन्हे ने बताया कि ऐसा कभी नहीं सोचा था। 

पीएम ने पूछा परिवार में बच्चों को पढ़ाते हैं, तो नन्हे ने कहा सर पढ़ाते हैं। पीएम ने फिर पूछा... क्या बच्चों से पूछते हैं कि उन्हें क्या बनना है, जिस पर नन्हे ने कहा कि हां पूछते हैं। बच्चों को कितना टाइम देते हैं, तो नन्हे ने बताया कि दो बेटियों की शादी कर दी है। 

दो बेटी और एक बेटा पढ़ाई कर रहे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री ने नन्हे सिंह को शुभकामनाएं देकर अपने सवालों का सिलसिला बंद किया, जिस पर नन्हे सिंह ने भी पीएम को बधाई देते हुए कहा कि आप ताउम्र प्रधानमंत्री रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें