फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का लाइव प्रसारण  देखने के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 15 Apr 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
PM Modi's live broadcast Rush crowd to see - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण देखने के लिए संजय कम्यूनिटी हाल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में आए छात्र-छात्राएं, महिला, पुरुष, व्यापारी, रिटायर्ड कर्मी समेत हर वर्ग के लोग पीएम के भीम ऐप लांचिंग के साक्षी बने। बैंकों की विभिन्न शाखाओं ने हाल के बाहर डिजीधन मेले में स्टाल लगाकर आने वालों को उनके स्मार्ट फोन पर भीम ऐप और डिजीटल पेमेंट के बारे में सिखाया।  
विज्ञापन

संजय कम्यूनिटी हाल में उठा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने भी पीएम का लाइव प्रसारण देखा और एकत्र समूह से भीम ऐप का इस्तेमाल करने की अपील की। 
इससे पहले जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेेट स्थित सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीएम ने कहा कि बाबा साहब ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए संविधान रचा, वह हर व्यक्ति को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक समानता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की शिक्षा पर जोर दिया था, लेकिन वर्तमान शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट चिंता की बात है। इसे हम सबको मिलकर दूर करना है। 
शहर विधायक डा. अरुण और बिथरी विधायक राजेश मिश्रा ने हस्तशिल्पियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन से कदम उठाने की बात कही। समारोह में एडीएम ई, मंडी सचिव समेत कई विभागों के अफसर और कर्मचारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें