फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: रुहेलखंड का सियासी पारा बढ़ाएंगे पीएम मोदी, बरेली में 26 अप्रैल को करेंगे रोड शो

Wed, 17 Apr 2024 11:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को बरेली में रोड शो प्रस्तावित है। इसको लेकर भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इससे एक दिन पूर्व 25 अप्रैल को बदायूं और शाहजहांपुर में पीएम मोदी चुनावी भी करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर चुनावी माहौल गरमाने के लिए रुहेलखंड के सियासी रण में ताबड़तोड रैलियां करेंगे। 26 अप्रैल को पीएम मोदी बरेली में भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में रोड शो करेंगे। इससे एक दिन पूर्व 25 अप्रैल को बदायूं और शाहजहांपुर में उनकी चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल की शाम करीब एक घंटे जनता के बीच होंगे। पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के पदाधिकारी जुट गए हैं। उधर, 25 अप्रैल को आंवला और बदायूं लोकसभा सीट की संयुक्त रैली के स्थान पर बुधवार को अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

शहर में चार बजे से शुरू करेंगे रोड शो 
बरेली के भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि 26 अप्रैल को अपराह्न चार बजे प्रधानमंत्री बरेली में रोड शो की शुरुआत करेंगे। वह करीब एक घंटे तक बरेली में रहेंगे। पीएम मोदी के रोड शो के लिए रूट तय करने के लिए बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होनी है। 

राम मंदिर के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी पहली बार बरेली आएंगे। ऐसे में इस रोड शो में उनका आभार भी प्रकट किया जाएगा। आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि बदायूं में होने वाली रैली के लिए शहर में ही तीन मैदान चिह्नित किए गए हैं। बुधवार को बदायूं के जिलाध्यक्ष के साथ दौरा कर स्थान को तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें