प्राकृतिक आपदा से आर्थिक नुकसान से होगा बचाव
संयुक्त कृषि निदेशक ने किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की है ताकि प्राकृतिक आपदा आदि से होने वाले आर्थिक नुकसान से बच सकें। फसल बीमा कराने में कोई अड़चन है या कोई जानकारी चाहिए तो किसान कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन (टोल फ्री) 14447 या संबंधित जिले के उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी/जिला उद्यान अधिकारी और बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
किस जिले में कौन सी फसल का होगा बीमा
बरेली : धान, बाजरा, उड़द, तिल, मिर्च, केला।
बदायूं : धान, मक्का, बाजरा, उड़द, तिल, मिर्च।
शाहजहांपुर : धान, मक्का, बाजरा, उड़द, तिल, मिर्च, केला।
पीलीभीत : धान।