फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करंट लगने से प्लंबर की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेड़ा में पेयजल आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल की मरम्मत कर रहा था युवक
विज्ञापन

- परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्लंबर की करंट लगने से जान चली गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए बरेली-बदायूं रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के ग्राम देवचरा निवासी नेमचंद सक्सेना (35) प्लंबर का काम करते थे। बुधवार दोपहर खेड़ा स्थित सिंचाई विभाग की कोठी में बनने वाले पोलिंग बूथ पर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल की मरम्मत कार्य में उन्हें लगाया था। मरम्मत से पूर्व उन्होंने सिंचाई विभाग के कर्मियों से सबमर्सिबल के पास गजरे बिजली तारों के बारे में जानकारी की। बिजली सप्लाई न होने की पुष्टि पर वह मरम्मत कार्य में जुट गए। इस दौरान करंट लगने से वह बेहोश हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्होंने हंगामा किया। बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए बरेली-बदायूं के वलिया के पास जाम लगाने की कोशिश की। तभी पुलिस ने समझाकर आश्वासन देकर लौटा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की हैं पांच बेटियां और एक बेटा
नेमचंद की मौत के बाद उनकी मां भूरी देवी, पत्नी सदावती का हाल रो-रोकर बेहाल है। मृतक की पांच बेटियां व एक बेटा है। इस दौरान ग्रामीण भी मायूस दिखे, जो परिवार को ढाढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें