फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की गला काटकर हत्या, पति व ससुराल वाले हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पड़ोसियों ने घर में पड़ी देखी लाश, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। क्षेत्र के जयनगर गांव में घर में अकेली विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। मायके वालों ने पति व सास-ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के जयनगर गांव के मकसद का निकाह रिछा कस्बे की फराह (22) के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। मकसद फेरी लगाकर कुर्सी और चारपाई बेचता है। उसके मां-बाप क्षेत्र में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार को दोपहर बाद मकसद कुर्सी व चारपाई बेचने चला गया। मां-बाप मजदूरी करने गए थे। घर में फराह अकेली थी। शाम तक जब फराह घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। वहां फराह का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके गले पर घाव थे। कोतवाल राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे फराह के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। बुधवार सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ससुराल वालों ने ही फराह की गला काटकर हत्या की है। देर रात तक मकसद व उसके मां-बाप घर नहीं लौटे थे। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता की गला काटकर हत्या की गई है। पति व उसके परिवार वालों को तलाशा जा रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोने की चेन और बुलेट बाइक की मांग कर रहा था मकसद

मृतका की मां मुन्नी ने बताया कि आए दिन ससुराली पक्ष सोने की चेन और बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। इस मामले उसका बहनोई एजाज बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। बुधवार को भी पति ने मारपीट करते हुए बेटी का गला काट दिया। पता होता कि दामाद उसे मार डालेगा तो उसे वह अपने घर बुला लेती। कम से कम वह जिंदा तो रहती। बेटी अक्सर कहती थी कि उसका पति और उनका बहनोई परेशान कर प्रताड़ित करते हैं। दामाद ने बेटी के सिम और मोवाइल भी तोड़ दिए थे। कोतवाल नवाबगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि जयनगर गांव में दहेज को लेकर एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता ने मृतका के पति समेत आठ लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें