फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने झटके 10 पदक

Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के द स्पोर्ट्स हब में एक से तीन मई तक आयोजित पांचवीं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एसआर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीते।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 65 से अधिक जिलों के 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। आराध्य मिश्रा ने जूनियर पुरुष फ्रीस्टाइल इंडिविजुअल पूमसे और अर्नव चौधरी के साथ जूनियर पुरुष टीम पूमसे में स्वर्ण पदक जीता। दक्ष सिंह पन्यावार ने सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल इंडिविजुअल पूमसे में स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर टीम श्रेणी में आरुष देशवाल, विहान भंडारी और अरहान शुक्ला ने रजत पदक जीते। आरुष, अर्नव चौधरी और दक्ष सिंह पन्यावार ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की एमडी रूमा गोयल, प्रिंसिपल अमित रोनाल्ड चौहान, कोऑर्डिनेटर शुभा पांडे ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें