टोल प्लाजा के पास ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई स्कूटी खाई में गिर गई। स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीलीभीत के मोहल्ला पकड़िया निवासी रामकुमार अपने भांजे विजय और भांजे की पत्नी सीमा के साथ स्कूटी से बरेली में रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पास के ढाबा संचालकों ने घायलों को खाई से निकाला। उनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।