फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली-मुंबई के बीच उड़ान के शेड्यूल में बदलाव, नया शेड्यूल जारी

Wed, 04 Mar 2026 10:19 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

इंडिगो एयरलाइंस ने बरेली-मुंबई के बीच उड़ान के शेड्यूल में बदलाव लिया है। अब यह उड़ान बरेली-मुंबई के बीच नहीं बल्कि बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी।
विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-मुंबई के बीच होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान अब बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी। 30 मार्च से उड़ान का शेड्यूल बदल जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर व्यस्तता के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने यह निर्णय लिया है। बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में चार और बंगलूरू के लिए तीन दिन उड़ान है। नवी मुंबई के लिए प्रस्तावित एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के लिए अभी बरेली के लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने बरेली-मुंबई के बीच उड़ान के शेड्यूल में बदलाव लिया है। अब यह उड़ान बरेली-मुंबई के बीच नहीं बल्कि बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी। अब तक मुंबई से आने वाली फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर दोपहर 2:20 बजे लैंड करने के बाद बरेली से मुंबई के लिए 2:55 बजे उड़ान भरती है।

नए शेड़्यूल के अनुसार नवी मुंबई से आने वाली फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और यहां से दोपहर 2:20 बजे नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। बरेली-नवी मुंबई के बीच हवाई यात्रा 2:25 घंटे और नवी मुंबई-बरेली के बीच 2:15 घंटे के पूरी होगी। किराये में विशेष बदलाव नहीं किया गया है। बरेली-बंगलूरू की उड़ान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नई उड़ान के लिए एयरइंडिया एक्सप्रेस ने नहीं किया संपर्क
बरेली-नवी मुंबई के बीच उड़ान के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का एयर इंडिया एक्सप्रेस से करार हो चुका है। इसके लिए नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट भी मिल चुका है, लेकिन अब तक एयर इंडिया एक्सप्रेस से स्थानीय स्तर पर सिविल एन्क्लेव बरेली के अधिकारियों से कोई संपर्क ही नहीं किया। निदेशक ने बताया कि नई उड़ान शुरू होने में देरी हो सकती है। वह अधिकारियों व उड्डन कंपनियों के संपर्क में हैं। पत्राचार किया जा रहा है।

सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली-मुंबई की उड़ान 30 मार्च से बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी। मंगलवार को ही मुंबई में एयरपोर्ट बदला गया है। उड़ान के समय में भी कुछ बदलाव हुआ है। नवी मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ान शुरू करनी है। संबंधित उड्डयन कंपनी से पत्राचार किया जा रहा है। नई उड़ान शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें