सांसद के लिए प्रोटोकाल का नहीं हुआ पालन, शिकायत
कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लिए प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने कमिश्नर से इसकी शिकायत की। यहां अफसरों के लिए शानदार कुर्सियां थीं, पर सांसद के लिए नहीं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जब उन्होंने शिकायत की तो कमिश्नर ने कहा कि स्टाफ से गलती हुई है। भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं होगी।