बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्लेस्मेंट सेल जल्द ही विद्यार्थियों के लिए एक अधिकारिक डोमेन जारी करने जा रहा है। इससे छात्र कंपनियों में रुविवि के छात्र के रूप में सीधा आवेदन कर सकेंगे। वहीं कंपनी भी छात्रों से सीधा संपर्क कर सकेगी। डोमेन नहीं होने से सर्वाधिक समस्या उन छात्रों को होती रही है जो स्वयं किसी बाहर की कंपनी में आवेदन करने जाते है। रुविवि के प्लेसमेंट सेल के हेड डॉ. मनोज कुमार ने बताया पहली बार इस तरह की के डोमेन पर कार्य हो रहा है। अब तक छात्रों को कंपनी से संवाद करने में समस्या आ रही थी। इस पर प्लेसमेंट सेल कार्य कर रही थी। जिसके तहत विद्यार्थी आसानी से विवि की वेबसाइट पर जाकर अपने को पंजीकृत कराएगा, तब छात्र को इस डोमेन से एक इमेल आईडी मिलेगी, जिसका डोमेन tpdcmjpru.in , जो ट्रेनिंग व प्लसमेंट सेल के माध्यम से विद्यार्थी का प्रतिधित्व कर सकेगा।
जिससे कंपनी भी छात्रों को विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में पहचान कराएगी। इस डोमेन को शुरू होने में कुछ समय लगेगा। ये सुविधा तब तक रहेगी, जब तक कि छात्र विवि का छात्र है। एमबीए, बीएड, इंजीनियरिंग, फार्मेसी आदि विभागों के छात्रों के समन्वयक इससे जुड़े रहेंगे, जो छात्रों को इससे जोड़ेंगे।
अब तक प्लेस्मेंट सेल में आने वाले छात्रों से गूगल फॉर्म भरना होता था, जिससे अधिकांश कार्य मैन्युअल होता रहा, डोमेन तैयार होने के बाद अधिकांश चीजें ऑनलाइन ही रहेंगी। संवाद