फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कन्नपुर में पांच करोड़ की लागत से पिचिंग कार्य शुरू

विज्ञापन
गांव कन्नपुर में पहुंचे मीरगंज विधायक
विज्ञापन
मीरगंज। नदी के कटान से बचाने के लिए ग्राम पंचायत कन्नपुर में बुधवार को पांच करोड़ रुपये की लागत से पिचिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। पिचिंग कार्य पूरा होने से रामगंगा नदी से कन्नपुर गांव का कटान रुकेगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बीते साल आई बाढ़ से गांव कन्नपुर के कई घर बाढ़ में समा गए थे, जिससे लोगों में गांव के कटान की दहशत बनी हुई थी। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बाढ़ ग्रसित गांव का दौरा कर गांव को कटान से बचाने का आश्वासन दिया था। बुधवार को कार्यक्रम में मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, मंडल अध्यक्ष अजयवीर सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष तेजपाल फौजी आदि रहे।

विधायक ने कहा कि यह पिचिंग कार्य गांव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे कटान की समस्या से निजात मिलेगी और किसानों की भूमि सुरक्षित रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने भी कहा कि यह परियोजना गांववासियों के लिए वरदान साबित होगी। क्योंकि कटान से फसलों और घरों को होने वाले नुकसान से बचाव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें