फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काॅलोनाइजर से 80 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक कॉलोनाइजर से जमीन के फर्जी दस्तावेज के सहारे 80 लाख की रंगदारी मांगने वाले वांछित आरोपी खुर्शीद खां निवासी नगरिया परीक्षित थाना इज्जतनगर को भोजीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव बिलवा में को इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी मैसर्स सरस्वती पैड़ी प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने बरेली शहर के आलोक गोयल से वर्ष 2011 में जमीन खरीदी थी। उस जमीन का अंजू गंगवार व मंजू गंगवार नामक महिलाओं ने जयप्रकाश उर्फ जगदीश नामक व्यक्ति से वर्ष 2010 में बैनामा करा लिया था। जमीन के मालिक जय प्रकाश उर्फ जगदीश की 1985 मृत्यु हो चुकी थी। असल मालिक उनके इकलौते बेटे आलोक गोयल हैं। इन्हीं से कंपनी ने जमीन खरीदी थी।
उधर, अंजू गंगवार व मंजू गंगवार से भूमाफियाओं के एक गैंग ने एग्रीमेंट करा लिया और 17 अक्तूबर 2022 को खुर्शीद खां निवासी नगरिया परीक्षित अपने 25 लोगों को लेकर हथियारों के साथ आया गया और कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि इस जमीन का एग्रीमेंट उनके नाम है। मामला निपटाना चाहते हो तो 80 लाख रुपये दे दो।इसके साथ ही तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

इस मामले में कंपनी के निर्देशक सर्वजीत बख्शी ने तत्कालीन एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर भोजीपुरा पुलिस ने खुर्शीद खां समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी, तोड़फोड़ बलवा, धोखाधड़ी आदि धाराओं में तीन साल पूर्व दर्ज किया था। इस मामले में वांछित चल रहे खुर्शीद खां निवासी कर्मपुर चौधरी को प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी आदि ने पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें