फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत हाईवे पर लगा जाम, परीक्षा देने जाते छात्र फंसे

विज्ञापन
कलापुर पुलिया पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
रिठौरा। कलापुर नहर की पुलिया पर रविवार पूरे दिन जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा देने जा रहे तमाम छात्र भी इसमें फंसे रहे।
विज्ञापन

पीलीभीत हाईवे पर नहर की यह पुलिया बेहद संकरी और क्षतिग्रस्त है। काफी लंबे समय से यहां जाम की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कुछ समय पहले सामाजिक संस्था पैनी नजर ने दस दिन पहले धरना भी दिया था। तब अधिकारियों ने आश्वासन देकर धरना तो समाप्त करा दिया था, मगर पुलिया के सुधार के लिए अब तक कुछ नहीं किया। रविवार सुबह सीटीईटी के लिए पीलीभीत मार्ग से सैकड़ों वाहन निकले तो अन्य बड़े वाहनों व घने कोहरे के कारण जाम लग गया। परीक्षा देने जा रहे तमाम छात्र भी इसमें फंस गए। आलम यह हुआ कि शाम पांच बजे से जाम ने विकराल रूप ले लिया। महज दो होमगार्ड ही जाम खुलवाने के प्रयास में लगाए गए। रात में कहीं जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें