फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की अवैध वसूली है बाजार में जाम की वजह

विज्ञापन
बैठक करते व्यापारी,। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

व्यापारियों ने बैठक में कहा- एसपी ट्रैफिक चाहें तो सादा कपड़ों में निरीक्षण कर देख लें असलियत

बरेली। कुतुबखाना में फ्लाईओवर के निर्माण का विरोध कर रहे व्यापारियों ने रविवार को पुलिस पर सीधा हमला करते हुए बाजार में जाम लगने का जिम्मेदार ठहराया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में जिन पुलिस कर्मियों की तैनाती जाम लगने से रोकने के लिए की जाती है, वे अवैध वसूली में मशगूल होकर खुद जाम लगवाते हैं। एसपी ट्रैफिक चाहें तो कभी भी सादा कपड़ों में निरीक्षण करके खुद अपनी आंखों से हकीकत देख सकते हैं।
विज्ञापन

व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल ने कहा कि ज्ञापन देने के बाद भी अब तक ट्रैफि क पुलिस ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कुछ नहीं किया है। बाजार में जाम की मुख्य वजह यातायात पुलिस की अवैध वसूली है। कुतुबखाने के व्यापारियों ने अतिक्रमण काफ ी पहले हटा लिया है, लेकिन कुछ व्यापारी जिला अस्पताल के पास ट्रैफिक पुलिस की सांठगांठ से अतिक्रमण कर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक से निवेदन है कि वह बाजार में कभी सादा कपड़ों में आकर स्थिति देख लें। उन्होंने कहा कि कई बार कहने के बावजूद बाजार में होमगार्ड की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। कुछ पुलिस कर्मी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें बदला जाए।
व्यापारी नदीम शम्सी ने कहा कि उन्हाेंने समाचार पत्रों के माध्यम से एसपी ट्रैफिक का बयान पढ़ा है, इससे व्यापारी सहमत नहीं है। नो इंट्री के बाद भी बाजार से चार पहिया वाहन हर समय निकल रहे हैं। नगर निगम अधिकारी अतिक्रमणकारियों के चालान नहीं काट रहे हैं, इससे बाजार में अतिक्रमण बढ़ रहा है, इसके बाद भी जाम के लिए व्यापारियों को जिम्मेदार बताया जाता है। बैठक में अमित खानेजा, लकी, गुड्डू ठाकुर, विशाल सरपाल, मोहित अग्रवाल, आशीष, जुबैर, नरेश, दलजीत सिंह, मोनी जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें