फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेलकूद प्रतियोगिता में पीलीभीत का दबदबा

Sun, 22 Nov 2026 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बरेली मंडल के राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों की दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 20 और 21 नवंबर को राजश्री कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, रिठौरा में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त निदेशक बरेली मंडल आरआर यादव ने प्रतिभागियों की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में पीलीभीत का दबदबा रहा।
विज्ञापन

मंडल के चारों जनपदों बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के करीब 350 आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने 14 खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और रस्साकशी जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। परिणामों में वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में पीलीभीत विजेता और बरेली उपविजेता रहा। खो-खो के पुरुष व महिला दोनों वर्गों में पीलीभीत ने बाजी मारी और बरेली उपविजेता रहा।
रस्साकशी के पुरुष एवं महिला वर्ग में पीलीभीत विजेता तथा बरेली व शाहजहांपुर उपविजेता रहे, वहीं कबड्डी महिला वर्ग में भी पीलीभीत विजेता रहा। इस दौरान राजकीय आईटीआई सिविल लाइन बरेली के प्रधानाचार्य मोहित तिवारी, बिल्सी बदायूं के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, कार्यदेशक मनोहर सिंह, तोताराम, रामशरण, निजी आईटीआई संघ के मंडल अध्यक्ष गौतम गुप्ता, दीपक सक्सेना, राजश्री आईटीआई के प्रबंधक प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें