डॉक्टर की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश के बद्दी थाना में प्रियंका के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहां की पुलिस सर्विलांस से सुरागरसी करते हुए हजारा पहुंची और हजारा पुलिस से संपर्क किया
सारी जानकारियां जुटाने के बाद हजारा पुलिस के साथ आरोपी युवती के घर गुरुवार को दबिश दी गयी। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी थाने की पुलिस आयी थी। मामला अमानत में खयानत का था। आरोपी युवती भागने में सफल रही। चूंकि मामला हिमाचल प्रदेश का है इसलिए अग्रिम कार्रवाई हिमाचल पुलिस ही करेगी। शेष बरामदगी के प्रयास जारी हैं।