जाम से मिलेगी निजात
अभी अगर बरेली से सितारगंज तक जाते हैं तो बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे से लेकर बड़ा बाइपास तक कई स्थानों पर ट्रैफिक और सकरी सड़क के कारण जाम में फंसना पड़ता है, लेकिन चौड़ीकरण पूरा होने के बाद ऐसा नहीं होगा। बीडीए अपने हिस्से का चौड़ीकरण कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।
लोक निर्माण विभाग को सीएम की मंजूरी के बाद अब औपचारिक स्वीकृति मिलने का इंतजार है। हालांकि मंडलीय समीक्षा के बाद विधायक संजीव अग्रवाल का कहना है कि उनकी मांग और पैरवी पर बुधवार को मुख्यमंत्री की मुहर लग गई है। अब वह शासनादेश जारी कराने के लिए पैरवी करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने कहा कि स्वीकृति जारी होते ही टेंडर करेंगे। काम शुरू होगा।
यूपी-उत्तराखंड के बीच सफर के साथ कारोबार में भी आएगी और तेजी
सिक्स लेन होने से बरेली-पीलीभीत मार्ग पर शहरीकरण को विस्तार मिलेगा। बरेली विकास प्राधिकरण पीलीभीत मार्ग के नौ गांवों में नई टाउनशिप विकसित करेगा। एयर फोर्स स्टेशन और एयरपोर्ट तक आना-जाना आसान हो जाएगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) और उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरी मंदिर तक की धार्मिक यात्रा भी आसानी से कर सकेंगे। यूपी उत्तराखंड के बीच कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
अब तक सिक्सलेन के लिए क्या-क्या हुआ
- 2022 से लोक निर्माण विभाग में चल रहा था प्रस्ताव
- 2025 में मिली सीएम की मंजूरी, 216 करोड़ रुपये का है एस्टीमेट
- 2025-26 की कार्ययोजना में लोक निर्माण विभाग ने किया है शामिल