फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजीपुरा-पीलीभीत ट्रैक  पर आज से दौड़ेंगी ट्रेनें

Wed, 14 Dec 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे की लाल झंडी - फोटो : SELF
विज्ञापन
भोजीपुरा और पीलीभीत ब्राडगेज पर ट्रेन से सफर करने का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। बुधवार से इस ट्रैक पर पहली सवारी गाड़ी दौड़ेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस रेलखंड का उद्घाटन करेंगे तो वहीं पीलीभीत जंक्शन से महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। 
विज्ञापन

पहली विशेष सवारी गाड़ी 55382 पीलीभीत-भोजीपुरा- बरेली सिटी पैसेंजर पीलीभीत से 4.30 बजे चलेगी, जो ललौरी खेड़ा हाल्ट से 4.41 बजे, शाही से 4.52 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 5.01 बजे, सेंथल से 5.10 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 5.17 बजे, भोजीपुरा जंक्शन से 5.37 बजे, दोहना हाल्ट से 5.44 बजे तथा इज्जतनगर से 6.05 बजे छूटकर बरेली सिटी रात 6.30 बजे पहुंचेगी। इस तरह यह विशेष गाड़ी सिटी स्टेशन बरेली तक का अपना सफर दो घंटे में पूरा करेगी। 
इस ट्रैक पर प्रतिदिन पांच जोड़ी ट्रेनें दौड़ेंगी। सभी विशेष और नियमित गाड़ियों में दस कोच होंगे। हालांकि बरेली सिटी यार्ड के रिमाडलिंग का कार्य पूरा होने के बाद ही सिटी स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार, मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री हाजी रियाज अहमद, विधायक शहजिल इस्लाम, भगवत शरण गंगवार, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, मंडल रेल प्रबंधक/इज्जतनगर निखिल पांडेय आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में फेरबदल से रेल अफसरों के उड़े होश  
पीलीभीत। पीलीभीत-भोजीपुरा नए ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेन संचालन की तिथि 15 दिसंबर तय की गई थी। उधर, मंगलवार दोपहर अफसरों को कार्यक्रम में फेरबदल की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। इज्जतनगर मंडल कार्यालय ने तुरंत ही निर्देश स्थानीय रेल अफसरों को देते हुए समारोह स्थल तैयार करने को कहा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण महाराज सिंह की देखरेख में मंच निर्माण समेत पंडाल बनाने आदि कार्य तेजी से शुरू करा दिए गए। इधर, मुख्य प्लेटफार्म की भी साफ सफाई कर सजाने संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया, जो मंगलवार देर रात तक जारी रहा। 

एक साल पहले लिया गया था ब्लाक
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर एक जनवरी 2015 को ब्लाक लेने के बाद ब्राडगेज कार्य शुरू किए गए थे। करीब एक माह पूर्व सीआरएस ने नई ब्राडगेज लाइन का निरीक्षण किया था, जिसमें कई कार्य अधूरे पाए गए थे। सीआरएस ने दुबारा निरीक्षण करने के बाद नवनिर्मित ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेनें चलाने के लिए हरी झंडी दे दी थी। पहले इस ब्राडगेज ट्रैक पर गाड़ियां चलाने के लिए 11 दिसंबर का कार्यक्रम तय हुआ था। मगर रेल मंत्री सुरेश प्रभु बरेली में मात्र इज्जतनगर मंडल के 11 रेलवे स्टेशनों की योजनाओं का लोकार्पण कर ही लौट गए। 

बृहस्पतिवार से प्रतिदिन दौड़ेंगी पांच जोड़ी ट्रेनें 

बरेली से पीलीभीत जंक्शन
-गाड़ी संख्या 55365 बरेली सिटी-पीलीभीत जंक्शन सवारी गाड़ी बरेली सिटी से अपराह्न 1.25 बजे चलेगी। इज्जतनगर से 1.41 बजे, दोहना हाल्ट से 1.51 बजे, भोजीपुरा से 2.00 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 2.10 बजे, सेंथल से 2.20 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 2.38 बजे, शाही से 2.48 बजे तथा ललौरी खेड़ा हाल्ट से 2.58 बजे छूटकर पीलीभीत जंक्शन पर 3.35 बजे पहुंच जाएगी। 
-गाड़ी संख्या 55369 इज्जतनगर-पीलीभीत जंक्शन सवारी गाड़ी इज्जतनगर से रात 9.10 बजे चलकर दोहना हाल्ट से 9.19 बजे, भोजीपुरा से 9.30 बजे, सेंथल से 9.47 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 10.02 बजे, शाही से 10.11 बजे छूटकर पीलीभीत जंक्शन 10.50 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 55367 इज्जतनगर-पीलीभीत जंक्शन सवारी गाड़ी इज्जतनगर से शाम 6.15 बजे चलकर दोहना हाल्ट से 6.25 बजे, भोजीपुरा से 6.37 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 6.46 बजे, सेंथल से 6.56 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 7.06 बजे, शाही से 7.18 बजे, ललौरी खेड़ा हाल्ट से 7.26 छूटकर पीलीभीत जंक्शन 8 बजे पहुंचेगी। 
-गाड़ी संख्या 55363 इज्जतनगर-पीलीभीत जंक्शन सवारी गाड़ी इज्जतनगर से पूर्वाह्न 11.00 बजे प्रस्थान कर दोहना हाल्ट से 11.09 बजे, भोजीपुरा से 11.19 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 11.29 बजे, सेंथल से 11.48 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 11.58 बजे, शाही से 12.08 बजे, ललौरी खेड़ा हाल्ट से 12.19 छूटकर पीलीभीत जंक्शन पर अपराह्न एक बजे पहुंचेगी। 
-गाड़ी संख्या 55361 इज्जतनगर-पीलीभीत जंक्शन सवारी गाड़ी इज्जतनगर से सुबह 7.15 बजे चलकर दोहना हाल्ट से 7.27 बजे, भोजीपुरा से 7.35 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 7.45 बजे, सेंथल से 7.57 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 8.14 बजे, शाही से 8.24 बजे, ललौरी खेड़ा हाल्ट से 8.35 छूटकर पीलीभीत जंक्शन पर 9.10 बजे पहुंचेगी। 

पीलीभीत से बरेली  
-गाड़ी संख्या 55364 पीलीभीत जंक्शन-बरेली सिटी सवारी गाड़ी पीलीभीत से सुबह 10.35 बजे चलकर ललौरी खेड़ा से 10.45 बजे, शाही से 10.54 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 11.04 बजे, सेथल से 11.18 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 11.26 बजे, भोजीपुरा से 11.50 बजे, दोहना हाल्ट से 11.56 बजे तथा इज्जतनगर से 12.33 बजे छूटकर बरेली सिटी पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 55362 पीलीभीत जंक्शन-इज्जतनगर सवारी गाड़ी पीलीभीत से सुबह 7.20 बजे चलकर ललौरी खेड़ा से 7.30 बजे, शाही से 7.39 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 7.49 बजे, सेंथल से 8.02 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 8.10 बजे, भोजीपुरा से 8.24 बजे तथा दोहना हाल्ट से 8.28 बजे छूटकर इज्जतनगर 09.30 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 55366 पीलीभीत जंक्शन- इज्जतनगर सवारी गाड़ी पीलीभीत से अपराह्न 1.45 बजे प्रस्थान कर ललौरी खेड़ा से 1.55 बजे, शाही से 2.04 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 2.14 बजे, सेंथल से 12.23 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 2.31 बजे, भोजीपुरा से 2.46 बजे तथा दोहना हाल्ट से 2.51 बजे छूटकर इज्जतनगर 3.30 बजे पहुंचेगी। 
-गाड़ी संख्या 55368 पीलीभीत जंक्शन-इज्जतनगर सवारी गाड़ी पीलीभीत से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर ललौरी खेड़ा से 5.40 बजे, शाही से 5.49 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 5.59 बजे, सेंथल से 6.08 बजे, डिबनापुर हाल्ट से 6.16 बजे, भोजीपुरा से 6.28 बजे तथा दोहना हाल्ट से 6.34 बजे छूटकर इज्जतनगर 7.30 बजे पहुंचेगी। 
-गाड़ी संख्या 55370 पीलीभीत जंक्शन-इज्जतनगर सवारी गाड़ी पीलीभीत से रात 9.10 बजे प्रस्थान कर शाही से 9.26 बजे, बिजौरिया हाल्ट से 9.36 बजे, सेंथल से 9.50 बजे, भोजीपुरा से 10.10 बजे तथा दोहना हाल्ट से 10.15 बजे छूटकर इज्जतनगर 10.45 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन

 नोट :  बरेली सिटी यार्ड के रिमाडलिंग का कार्य होने के बाद गाड़ियों का संचालन बरेली सिटी तक किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें