फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-रिक्शा पर सवारी बनकर बैठे बदमाश, उत्तराखंड के कपड़ा व्यापारी के साथ कर दी यह वारदात

Sat, 30 Mar 2024 06:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उत्तराखंड के किच्छा निवासी वीरेंद्र कुमार कपड़ा व्यापारी हैं। वह कपड़े की खरीदारी करने बरेली आए थे। शनिवार दोपहर वह डेलापीर चौराहे से ई रिक्शा में बैठकर कोहाड़ापीर जा रहे थे। सवारी बनाकर बैठे दो शातिर उनकी जेब काटकर भाग निकले। शातिर 85 हजार रूपये ले गए जबकि 15 हजार रूपये सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उत्तराखंड के किच्छा निवासी थोक कपड़ा व्यापारी वीरेंद्र कुमार के साथ प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जेबकटी की घटना हो गई। शनिवार दोपहर वह ई रिक्शा से कोहाड़ापीर जा रहे थे। तभी राम जानकी मंदिर के पास सवारी बनाकर बैठे दो शातिर उनकी जेब काटकर भाग निकले। शातिर 85 हजार रुपये ले गए, जबकि 15 हजार रुपये सड़क पर बिखर गए। पीड़ित ने डेलापीर चौकी पर तहरीर दी है।

विज्ञापन


वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह किच्छा बाजार में स्थित दुकान पर साड़ी, सूट आदि कपड़ों की बिक्री करते हैं। वह बरेली से माल ले जाकर अपने यहां बेचते हैं। बताया कि वह शनिवार को कपड़े व अन्य सामान खरीदने बरेली आए थे। उनकी जेब में एक लाख रुपये थे। डेलापीर से वह कोहाड़ापीर जाने को ई रिक्शा में बैठे। रास्ते में दो और लोग ई रिक्शा में बैठ गए। रामजानकी मंदिर के पास अचानक दोनों लोग ई रिक्शा में से उतरकर भागने लगे। तब उन्हें अहसास हुआ कि उनकी पैंट की बांयी जेब पर कट लगा है। शातिरों ने जल्दबाजी में उनकी जेब से रुपये खींचे तो 15 हजार रुपये सड़क पर बिखर गए, ये उन्होंने उठा लिए।

UP News: कोतवाली में घुसकर दरोगा को पीटने के लिए पुलिस से भिड़े भाजपाई, जमकर हुई धक्कामुक्की; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र ने शोर मचाया तब तक जेबकतरे आगे जा चुके थे। उनका एक और साथी बाइक लेकर दूर खड़ा था। उसके साथ ही वह भाग निकले। प्रेमनगर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। व्यापारी से पूछताछ के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। शाम तक आरोपियों का पता नहीं लग सका है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पहले भी टप्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। अभी तक किसी का खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें