नवाबगंज। ऋण दिलाने का झांसा देकर एक ग्रामीण ने युवती के साथ शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये हड़प लिए। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को जिला उद्योग केंद्र से उद्योग लगवाने के लिए ऋण दिलाने का झांसा देकर कई कागजों आदि पर दस्तखत करा लिए। बाद में वह उसकी बेटी को ऋण की कार्यवाही पूरी कराने की बात कहकर बाइक से अपने साथ ले जाने लगा। इस बीच उसने कई बार अपने घर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी के साथ शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल की धमकी देकर छह लाख रुपये भी हड़प लिए। तहरीर मिलने पर कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद