फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांसा देकर छात्रा से शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा, जब छात्रा गर्भवती हुई तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा है। छात्रा का थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके चलते युवक छात्रा के घर आता-जाता रहता था। इसी बीच छात्रा और युवक के बीच शारीरिक संबंध हो गए। आरोप है कि जब छात्रा चार माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुआ।
बाद में युवक ने छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इससे परेशान छात्रा के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। जांच क बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें