- नौ पशुपालक चिह्नित, मोबाइल नंबर भी सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में तमाम लोग पशुओं को छुट्टा छोड़ रहे हैं। जांच के बाद बिलसंडा में ऐसे ही नौ लोगों का चिह्नित किया गया है। इनके मोबाइल नंबरों सहित सूची बनाकर पशु चिकित्साधिकारी ने कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को सूचना दी है।
गोआश्रय स्थलों से अलग सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। यह पशु फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही जान के भी दुश्मन बने हुए हैं। इधर छुट्टा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या को लेकर शासन ने पशु छोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसको लेकर बिलसंडा के पशु चिकित्साधिकारी ने थानाध्यक्ष को नौ लोगों की सूची देकर कार्रवाई की बात कही थी। सूची लेने के बाद पुलिस चुप्पी साधकर बैठकर गई और कोई कार्रवाई नहीं की थी। इधर जब डीएम ने समीक्षा की तो मामला एक बार फिर से खुल गया।
इसपर डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी को पशु छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम से मिले निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी ने फिर से बिलसंडा की फूलमती, सन्नूलाल, ऋषिपाल, सुमनलता, संतराम और रामनाथ के अलावा हेमूपुरा की अन्नपूर्णा और जादापुर नथा की दलविंदर कौर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र दिया है। इसके साथ ही सभी पशु पालकों का फोन नंबर और पशुओं का ईयर टैग नंंबर भी दिया गया है।