फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादरे वतन के खिलाफ बोलने वाला मुसलमान नहीं, दरगाह मदारुल आलमीन का फतवा

Tue, 19 Feb 2019 02:28 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
fatwa
विज्ञापन
मादरे वतन के खिलाफ बोलने वाला या उसके खिलाफ जंग छेड़ने वाला मुसलमान नहीं हो सकता। अगर कोई मुसलमान ऐसा करता है तो वह खुद ब खुद इस्लाम से खारिज हो जाएगा। सुन्नी मुसलमानों की छह सौ साल पुरानी दरगाह मदारुल आलमीन की ओर से यह फतवा जारी किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल तहरीके मदारिस काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. सैयद इंतखाब आलम ने पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर फिदायीन हमले और दहशतगर्दी पर यह फतवा मांगा था। इसमें पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो का जिक्र किया था जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के दहशतगर्द आदिल अहमद डार ने अपनी करतूत को इस्लाम का काम बताते हुए दावा किया था कि इस हमले में मरने के बाद वह जन्नत के मजे लेगा।

दरगाह मदारुल आलमीन की ओर से कुरान की रोशनी में इस सवाल पर जारी फतवे में कहा गया है कि खुदकुशी करना इस्लाम में हराम है। आत्मघाती हमले में किसी की जान लेना उससे भी बड़ा गुनाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें