फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के लिए मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के गांव रुरिया रायपुर में बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के लिए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से अनुमति मांगी है। बुधवार को फरीदपुर तहसील पर पहुंचे दर्जनों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से इजाजत देने की मांग करते हुए कहा कि गांव में बाबा साहब की चार फुट ऊंची अष्ट धातु की प्रतिमा लगानी है, जिसके लिए वे अप्रैल से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें अनुमति तक नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन




रुरिया गांव में सोमवार रात में गांव के कुछ लोगों द्वारा बाबा साहब की करीब चार फुट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा लगाई जा रही थी। अन्य ग्रामीणों के विरोध के बाद पहुंची पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर गांव में बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की कोशिश की। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई और लोगों को बगैर इजाजत प्रतिमा लगाने की बात से मना कर दिया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।



भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उन्होंने एसडीएम से इस संबंध में इजाजत मांगी है। इधर, बसपा के पदाधिकारी भी गांव में एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर वह डीएम से बृहस्पतिवार को मिलेंगे और अपनी मांगों को रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें