Performance of small minds in Gurudwara
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खालसा साजना दिवस बैसाखी के अवसर पर मॉडल टाउन गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा में गुरमत समर कैंप की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत कविता, गुरबाणी कंठ व पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी में बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
इस कड़ी में सुबह कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग सौ बच्चों ने भाग लिया। इसके बाद दोपहर में गुरबाणी कंट प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने गुरबाणी शबद, जपुजी साहब की पांच पौड़िया, आनंद साबिह की छे पौड़िया, जाप साहिब आदि का पाठ सुनाया। शाम को दस्तार (पगड़ी) प्रतियोगिता चार वर्गों में संपन्न कराई गई। इसमें लगभग दो सौ बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार ढंग से पगड़ी बांध कर पुरस्कार जीते।
इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब की मुख्य सेवादार बीबी जसपाल कौर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंजीत कौर, मनमीत सिंह, अजय पाल सिंह, हर प्रीत सिंह, तनुप्रीत कौर, बीबी जीत कौर, प्रीतपाल कौर, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरमीत सिंह, अंगद सिंह, गगन सुप्रीत सिंह, मानू, जसविंदर सिंह आदि का सहयोग रहा।