फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रास्ते पर जलभराव से लोग परेशान, समाधान की मांग

Tue, 22 Sep 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग से सिरौली चौराहे जाने वाले मार्ग पर जलभराव है। बारिश का पानी और आसपास का गंदा पानी भरने से तालाब जैसे हालात हैं। इस कारण पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे गंदगी-दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों को इसी बदबूदार पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। संतोष शर्मा, रामेंद्र सिंह चौहान और ओमकार मिश्रा आदि ने समस्या के समाधान की मांग की। एडवोकेट भगवान सिंह गंगवार ने बीमारियों के खतरे की आशंका व्यक्त की। लोगों ने अधिकारियों से स्थायी समाधान की मांग की है।
आरोप है कि पहले बारिश का पानी जिस तालाब में भरता था, उसको पाट दिया गया है। नगर पंचायत मीरगंज की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें