हाफिजगंज। स्थानीय पुलिस ने पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया। उनके पास से 150 लीटर डीजल, एक पाइप, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। ट्रक चालक सलीम अहमद ने 20 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15-16 सितंबर की रात सुंडियावा के तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप पर उसके ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी हुआ। पुलिस ने दो टीमें गठित कर जांच शुरू की। रविवार को मुड़िया भीकमपुर पुलिया के पास कार से ललित, विवेक और राजू पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूली। ललित बीजमऊ का, जबकि विवेक और राजू नौवा नगला के निवासी हैं। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि ललित पर पहले पांच, विवेक पर एक और राजू पर दो मुकदमे दर्ज हैं।