धधकती जमीन ने आसपास मौजूद घास और पौधों को जलाकर किया राख
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर में इस बात की जानकारी गांव के तमाम लोगों को हुई। गांव वालों का कहना है कि वहां मौजूद दो बीघा जमीन अंदर ही अंदर तप रही है। जमीन की तपिश इतनी ज्यादा है कि उस पर खड़े पेड़ पौधे भी जलकर खाक हो चुके हैं। लोग दावा करते हैं कि जब इस जमीन की मिट्टी की ऊपरी परत हटाई जाती है तो अंदर से धुआ निकलता महसूस होता है। गांव वालों का कहना है कि ऐसे लावा फूट सकता है।
डीएम के निर्देश पर तहसील के अधिकारी और वन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि जंगल किनारे की भूमि होने के कारण जमीन में पत्तियों आदि की ह्यूमस और मिट्टी की लेयर बन गईं। चूंकि सूखी झाड़ियों की जड़ें भी इनके पास तक हैं। इसी कारण झाड़ियां ह्यूमस के संपर्क में आ गई और धुआं उठने लगा।