फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर आक्रोश: शहर से लेकर कस्बों तक प्रदर्शन, कहीं पुतला जलाकर जताया विरोध... कहीं ज्ञापन सौंपा

Thu, 24 Apr 2025 03:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ ही शहर से लेकर कस्बों तक आतंकवाद का पुतला फूंका जा रहा है।
विज्ञापन
बरेली में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपाइयों समेत अन्य संगठनों ने बुधवार को कई जगह आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। बृहस्पतिवार को जय परशुराम सेवा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर प्रदर्शन कर आतंकी हमले का विरोध किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पाकिस्तान और आतंकवाद का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की गई। 

विज्ञापन


व्यापारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन 
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन से जुड़े व्यापारियों ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कलक्ट्रेट चौराहे पर दौ मिनट का मान रखा और हाथों पर काली पट्टी बांधकर आतंकवाद पर अपना विरोध प्रकट किया। श्रद्धांजलि देने के बाद व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। 

नवाबगंज में हिंदू जागरण, स्वाभिमान सुरक्षा समिति व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन


पीलीभीत में शिवसेना ने फूंका पुतला 
पीलीभीत में बृहस्पतिवार को शिवसेना पदाधिकारियों ने गैस चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। भारत माता की जय के जयकारे लगाए। शिवसेना जिलाध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि सभी हिंदू समाज को एकजुट होने की अत्यंत आवश्यकता है। आतंकवादियों ने जाति नहीं, धर्म पूछ कर गोली मारी है।

शिवसैनिकों ने आतंकवादी हमले में मारे गए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर शिवसेना जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल प्रजापति, जिला मंत्री राजेश मौर्य, जिला मंत्री ऋषभ सिंह, करण कुमार शर्मा, शानू, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, बिलसंडा में भी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में ईदगाह कमेटी ने की आतंकी हमले की निंदा
शाहजहांपुर में ईदगाह कमेटी ने आतंकी हमले की घटना के विरोध में एसपी को मांगपत्र दिया। इसमें हमले की जांच की मांग की गई। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसपी राजेश द्विवेदी से मुलाकात की गई। 

मौलाना अहमद मंजरी ने बताया कि आतंकी घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। शहर इमाम ने कहा कि घटना की जांच की जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी एजेंसी से कराई जाए, साथ ही कश्मीर के निर्दोष लोगों को नहीं फंसाया जाए। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खान, सैयद कासिम रजा, आफाक खान उर्फ बच्चन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें