फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजियेदारों का किया था स्वागत, अब कांवड़ियों पर बरसेंगे फूल, बरेली में मस्जिद के पास से निकलेगा पहला जत्था

Fri, 11 Jul 2025 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: जोगी नवादा में पिछले सप्ताह हिंदू पक्ष के लोगों ने ताजियेदारों का स्वागत किया था। अब कांवड़ियों का जत्था निकलेगा। बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष के लोग फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत करेंगे। हालांकि एहतियात के तौर पर इलाके में फोर्स की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
कांवड़ियों की लगी कतार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में एक बार फिर सौहार्द बढ़ाने की तैयारी है। कांवड़ियों को पहले जत्था शाहनूरी मस्जिद के पास से निकलेगा। कांवड़ियों पर मुस्लिम समुदाय के लोग फूल बरसाएंगे। दो समुदायों में सौहार्द बढ़ाने में अफसर लगातार कवायद कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में फोर्स भी तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


जोगी नवादा में दो साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान खासा बवाल हो गया था। तब तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर थानेदार समेत कई को निलंबित कर दिया गया था। अब माहौल बेहतर हुआ है। पिछले सप्ताह ताजिया निकलने के दौरान मौर्य गली में हिंदू पक्ष के लोगों ने स्वागत में फूलों की वर्षा की थी। माला पहनाकर ताजियेदारों का स्वागत किया गया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी की हरकतों से परेशान पति, बोला- मुझे खाने में दे चुकी है जहर; दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

 

हरिद्वार के लिए रवाना होंगे कांवड़िये 
शुक्रवार को जोगी नवादा में शाहनूरी मस्जिद के पास से कांवड़ियों का पहला जत्था निकलेगा। शिवनंदन शर्मा के इस जत्थे में कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार को रवाना होंगे। वहां से गंगाजल लाकर सावन के पहले सोमवार को वह शहर के प्रमुख शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर कांवड़ियों में उत्साह है। 

यह भी पढ़ेंMuharram 2025: बरेली के जोगी नवादा में निकला जुलूस, हिंदू पक्ष ने बरसाए फूल; 32 साल पुराना विवाद खत्म

जोगी नवादा में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। कोई विवाद न हो, इसलिए पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद जब नमाजी चले जाएंगे तो दोपहर करीब तीन बजे कांवड़ियों का जत्था गुजरेगा। बताया जा रहा है कि इस बार मुस्लिम पक्ष के लोग कांवड़ियों के जत्थे पर सौहार्द के फूल बरसाएंगे।
विज्ञापन

32 साल से मिश्रित बस्ती के वाशिंदों में थी अनबन
करीब 32 साल से मौर्य गली में पीपल के पेड़ की डाल की वजह से समस्या बनी हुई थी। यहां सड़क पार कर राकेश की छत पर जा रही डाल की वजह से सड़क पर ऊंचाई वाले वाहन या कोई चीज नहीं ले जाई जा सकती थी। चूंकि ताजियेदार अपने ताजियों की ऊंचाई कम नहीं करते थे, इसलिए करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क छह फुट गहराई तक खोदकर ताजिया निकाला जाता था। इसकी वजह से कांवड़ यात्रा को लेकर तनातनी होती थी। 

दो साल पहले विवाद के दौरान तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया, इंस्पेक्टर बारादरी समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। पेड़ की डाल कटने के बाद से ही जोगी नवादा में सकारात्मक माहौल बनने लगा था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने डेढ़ महीने के अंतराल में दोनों समुदायों की बस्तियों में 18 बैठकें कर लोगों को एकमत किया था। इसके बाद पिछले सप्ताह ताजिया का जुलूस सौहार्द के माहौल में निकाला गया था।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें