करगैना निवासी सोमेश प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में बदायूं के कादरचौक इलाके की शीतल से उसका विवाह हुआ था। इसके बाद से ही शीतल सोमेश के माता-पिता को प्रताड़ित करने लगी। परेशान होकर परिजनों ने सोमेश और उसकी पत्नी को वर्ष 2024 में संपत्ति से बेदखल कर दिया। आरोप लगाया कि शीतल ने अपने मौसी-मौसा और परिजनों को बुलाकर सोमेश के माता-पिता की पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें- बदायूं हादसा: शोक में डूबा करखेड़ी गांव, चीत्कार से हर आंख नम, बाइकों की तेज रफ्तार बनी चार मौतों की वजह
यहां तक कि उसने पति सोमेश को भी जहर देकर मारने की कोशिश की। जून में भी शीतल ने पति व ससुराल वालों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसने कहा कि उसके ननिहाल वालों की जान-पहचान बदायूं के नामी बदमाशों से है। पति का आरोप है कि पत्नी उन लोगों का कभी भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।