आक्रोशित लोग और तैनात भारी पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सोमवार को उर्स में शामिल होने श्यामगंज से कालीबाड़ी से होते हुए जा रहे लोगों को रोकने पर उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुछ लोग श्यामगंज से उर्स में शामिल होने के लिए कालीबाड़ी के रास्ते से होते हुए जा रहे थे। श्यामगंज में खड़ी पुलिस ने इन लोगों को रोकते हुए कहा कि पटेल चौक पर रास्ता बंद है। लोगों को दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है। इसी पर लोगों ने हंगामा कर दिया।
पुलिस ने बताया कि इसी के बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। भारी पुलिस बल मौके पर भेज दिया गया है। लोग अभी भी हंगामा कर रहे हैं।