फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मस्थल के सामने भैंस की कुर्बानी देने पर हंगामा, आठ आरोपियों पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 08:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बकरीद के मौके पर सीबीगंज के गांव जोगीठेर में धर्मस्थल के सामने भैंसे की कुर्बानी दी गई। इसका गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
सीबीगंज थाने के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के जोगीठेर गांव में बकरीद पर धर्मस्थल के सामने भैंस की कुर्बानी देने पर हंगामा हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने उन्हें हटाया तो आक्रोशित ग्रामीण सीबीगंज थाने पहुंच गए। वहां थाने का घेराव कर बरेली-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। सीओ टू ने उनको समझाकर शांत कराया। आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जोगीठेर में एक समुदाय के कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल के सामने इसरार के घेर (खाली पड़ी जगह) में सोमवार दोपहर भैंस की कुर्बानी दे दी। शाम को जब ग्रामीण धर्मस्थल पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लोग धार्मिक स्थल के पास एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंच गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

थाने के सामने हाईवे पर आ डटे लोग
गांव में मामला शांत होने के बाद शाम को एक पक्ष के लोग सीबीगंज थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीबीगंज थाने का घेराव कर बरेली-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। ग्रामीणों की तहरीर पर इसरार, इस्लाम, शफी, अखलाक व इसरार के चार बेटों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर इसरार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर इसरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी को नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें