थाने के सामने हाईवे पर आ डटे लोग
गांव में मामला शांत होने के बाद शाम को एक पक्ष के लोग सीबीगंज थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीबीगंज थाने का घेराव कर बरेली-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। ग्रामीणों की तहरीर पर इसरार, इस्लाम, शफी, अखलाक व इसरार के चार बेटों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर इसरार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर इसरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी को नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।