फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिलावटी सामग्री से लोगों को सेहत की चिंता

Fri, 21 Aug 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बाजार में नकली सामान की खेप बढ़ने से असली-नकली की पहचान मुश्किल हो गई है। खाद्य पदार्थों के साथ जीवन रक्षक दवाएं भी मिलावटी बेचे जाने की आशंका है। बुधवार को खाद्य विभाग की कार्रवाई से लोग सेहत के प्रति चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को कस्बे में दीपक स्वीट्स पर छापा मारकर मिल्क केक का सैंपल लिया। इसके साथ मिलावटी सामग्री पर लोगों ने चिंताई जताई। लोगों को मिलावटी दूध से नौनिहालों की सेहत की चिंता है। भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने बताया कि कस्बे में पनीर, खोया, मिठाई, आटा, बेसन, मसाले और सरसों के तेल में मिलावट हो रही है। गृहिणी विमलेश ने कहा कि शुद्ध खाद्य वस्तुएं मिलना मुश्किल हो गया है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अधिवक्ता उपेंद्र पाल गंगवार ने मिलावट के मामलों की धीमी सुनवाई पर चिंता जताई। उन्होंने ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर कराने की मांग की है। वहीं, शिक्षक सुरेंद्र वीर गंगवार ने प्रशासन से अभियान चलाकर छापामारी और तुरंत कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा, मिलावटखोर चंद रुपये के लिए स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी है। कस्बे और ग्रामीण अंचलों में लगातार छापामारी की जा रही है। बुधवार को नगर में मिठाई की दुकान से नमूना भरा गया है। किसी भी हाल में मिलावटी वस्तुएं बाजार में नहीं बिकने दी जाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन,
त्योहारों का समय है। कस्बे में मिलावटी सामान बिकने की सूचना मिल रही है। खाद्य विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दी जाएगी। - सचिन कुमार यादव, एसडीएम नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें