फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में ड्रोन वाले चोर को तलाश रही थी भीड़, जानवर से दरिंदगी करते पकड़ा गया युवक

Tue, 29 Jul 2025 04:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बारादरी क्षेत्र के हजियापुर में सोमवार रात एक युवक जानवर से गलत हरकत करते पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सकलैन नगर में ड्रोन वाले चोरों की तलाश में घूम रही भीड़ को जानवर के साथ दरिंदगी करते एक युवक दिख गया। भीड़ ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर व सकलैन नगर में मंगलवार तड़के चार बजे तक मोहल्ले वाले सड़क पर घूमकर ड्रोन और संदिग्ध लोगों की तलाश कर रहे थे। तभी एक युवक जानवर के साथ गलत काम करता दिखा। भीड़ ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह काली मस्जिद होते हुए हजियापुर में भाटियारों वाली मस्जिद की गली में आ गया। यहां भीड़ ने उसे पकड़कर पीट दिया। पुलिस उसे छुड़ाकर थाने ले आई।

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी दीपक गोसाईं गौंटिया का रहने वाला है। पुलिस ने वहां जाकर पता किया तो बताया गया कि दीपक की आम शोहरत ठीक नहीं है। उसकी गलत हरकतों की वजह से पत्नी छोड़कर चली गई। दरोगा जावेद अख्तर की ओर से आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसका चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें