फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: '1100 रुपये खर्च करो... लाइन में लगने की जरूरत नहीं', अस्पताल में ठगी पड़ी महंगी, हुआ ये हाल

Sat, 24 Aug 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के जिला अस्पताल में शनिवार को लोगों ने एक जालसाज को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से सुविधा दिलाने के नाम पर 1100 रुपये ठग लिए थे। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला अस्पताल में चोर, उचक्के और ठग सक्रिय हो गए हैं, जो लोगों की मेहनत की कमाई उड़ा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सीटी स्कैन को लेकर 1100 रुपये की वसूली करने वाले ठग को पहचानने के बाद भीड़ ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। टप्पेबाज ने कई घटनाएं कबूल की हैं।

विज्ञापन


थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव शेरावाली डांडिया निवासी राम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वह जिला अस्पताल में कान दिखाने आए थे। वह लाइन में लगे थे, तभी एक युवक ने उनको रोका और पूछा कि क्या दिक्कत है। 

Trending Videos
विज्ञापन

रुपये लेकर गायब हुआ ठग 
उन्होंने कान में दिक्कत बताई तो युवक ने कहा कि मेरी सीधी बात डॉक्टर से है। लाइन में लगने की कोई जरूरत नहीं है। कुल 1100 रुपये खर्च कर लो। आपके कान का सीटी स्कैन करा दूंगा। इसके बाद राम सिंह ने जेब से 1100 रुपये निकालकर दे दिए। युवक डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर भीड़ में गायब हो गया।
 
शनिवार को राम सिंह दोबारा से जिला अस्पताल में कान दिखाने आए तभी उन्होंने यहां भीड़ में लोगों से बात करते उसी युवक को पहचान लिया। उन्होंने उसे आवाज लगाई तो वह भागने लगा। भीड़ ने उसे पकड़ लिया। उसे पीटकर अस्पताल में तैनात पुलिस और होमगार्ड हवाले कर दिया। आरोपी संजय नगर का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें