उलमा बोले- हम सलमान अजहरी के साथ
उन्होंने कहा कि जब मैदान की बात आएगी तो बैनर पकड़ने वाला एक भी मैदान में दिखाई नहीं देखेगा। सब अपने-अपने घरों में कैद होंगे। सिर्फ बैनर से इस्लाम को साबित नहीं किया जाता। सलमान अजहरी की बात रही तो हम उनके और हर आलिम के साथ थे, हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। उन सबके लिए जो भी करना होगा वह करेंगे। वहीं शुक्रवार रात मुफ्ती-ए-आजम हिंद और शनिवार को आला हजरत के कुल पर मुफ्ती सलमान अजहरी की रिहाई की खुसूसी दुआ की गई।
जब आवाज दें तो बस निकल आना: मुफ्ती आकिल
सलमान अजहरी की रिहाई की मांग करने वालों को रोकते हुए मुफ्ती आकिल रजवी ने कहा कि कोई भी किसी सहाबी के खिलाफ जबान खोलेगा तो उसे बंद कर देंगे। वक्त आने दो, सब्र का दाम थामे रहो। जब आवाज दें तो बस मैदान में निकल आना, तब तक सब्र का दामन थामे रहो। बुजुर्गों का पैगाम आए तो अमल करो, सब ठीक हो जाएगा।