फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोगों को सड़क का इंतजार, अफसर सरेंडर कर रहेे बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में पीडब्ल्यूडी के ऐसे कई मार्ग हैं, जिनके निर्माण के लिए लोग दो साल से इंतजार कर रहे हैं। विधायकों की पैरवी से स्वीकृति मिली लेकिन अब वित्तीय वर्ष समापन की ओर है तो बजट ही सरेंडर करने की तैयारी है। जिले की 20 से अधिक सड़कों का बजट सरेंडर करने की नौबत आ गई है। सरेंडर के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। अब तक 17 कार्यों के 7.41 करोड़ रुपये सरेंडर करने की तैयारी है। सबसे ज्यादा बजट नाथ कॉरिडोर मार्ग का है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड ने ऐसी सड़कों की सूची बनाई है, जिनमें बजट सरेंडर करने है। इसमें सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वरनाथ मंदिर तक की सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करने के लिए आए 4.19 करोड़ रुपये हैं। प्रांतीय खंड को दिसंबर 2023 में मंजूरी मिली थी लेकिन अभी तक निर्माण नहीं किया गया। यह मार्ग नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत बनना था। मार्ग के बीच में रेलवे कॉलोनी पड़ती है। लोक निर्माण विभाग ने रेलवे से अनापत्ति (एनओसी) मांगी थी लेकिन नहीं मिली। इसलिए चौड़ीकरण लंबित है।

जो काम नहीं हो पाए हैं, उनका बजट सरेंडर करना स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा है। अगले वित्तीय वर्ष में एक बार फिर बजट मांगा जाएगा। सड़कों का निर्माण भी होगा। -अजय कुमार, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों का बजट सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू की गई
मार्ग का नाम सरेंडर की जाने वाली राशि
बिशारतगंज रेलवे स्टेशन मार्ग पर सीसी रोड 10.29 लाख
रेवती-महमूदपुर मार्ग से मुतलकपुर होते हुए धन्ना गौटिया संपर्क मार्ग 23.00 लाख
रंपुरा अलीगंज से बेहहटा बुजुर्ग निसोई मार्ग 24.32 लाख
राजमार्ग से पिपरिया मुस्तकिली मार्ग 9.73 लाख
जरौल से नगरिया नौबरामद मार्ग मार्ग की मरम्मत का कार्य 26.81 लाख
आंवला वजीरगंज मार्ग पर कथरी के पास स्थित महाराज के बाग से मनौना मार्ग तक सुरक्षा दीवार 13.16 लाख
आंवला- बिसौली मार्ग 29.87 लाख
अलीगंज बिसौली मार्ग से मुगलपुर मार्ग में मरम्मत एवं सुधार कार्य 49.51 लाख
नगरिया सादात से सिलापुर मेरे तक का मार्ग 6.70 लाख
तिगरा कानपुर मार्ग से मजरा दौलतपुर मार्ग 17.00 लाख
आंवला रामनगर मार्ग से तिगरा-खानपुर मार्ग तक 41.00 लाख
बहेड़ी में मानपुर शिवमंदिर तक 12.71 लाख
शेरगढ़ बैरंगपुररे नूराबाद मार्ग 7.51 लाख
तुलसमपुर से मितापुर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत 9.29 लाख
शीशगढ़ बहेड़ी मार्ग से ढकिया नहर पटरी मार्ग की विशेश मरम्मत 41.77 लाख
कमुआ संपर्क मार्ग 1.27 लाख
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें