बरेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को भी जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान का पुतला फूंका। बहेड़ी में बाजार बंद कर लोगों ने जुलूस निकाला। बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बहेड़ी। पहलगाम घटना के विरोध में लोगों ने नगर का बाजार बंद रखकर जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, डॉक्टर, शिक्षक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और छात्रों ने हिस्सा लिया। जुलूस राजपाल पेट्रोल पंप से शुरू होकर तहसील परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। तहसील पहुंचकर नगर के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। जुलूस में भाजपा महिला मोर्चा के स्वाति कुमार, चेयरमैन के पति अजय जायसवाल, संजू चौधरी, आभा गुप्ता, लता गंगवार, निशित कुमार गंगवार, डॉ. प्रमोद शर्मा, सुनील रस्तोगी, राहुल गुप्ता, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भमोरा। हिंदू जागरण एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को बरेली-बदायूं रोड के देवचरा तिराहे पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, सचिन चौहान, अमन साहू, मानवेंद्र पाल सिंह, सोनम सिंह, दीपक गुप्ता, कल्पना सक्सेना, किशन प्रताप सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने देवचरा तिराहे पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना को सौंपा। संवाद
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
बहेड़ी। पहलगाम में हुई दर्दनाक घटना से जहां पूरा देश स्तब्ध है, वहीं बहेड़ी के लोग भी मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एआईएमआईएम के पदाधिकारी शादाब एस. के. की अगुवाई में बृहस्पतिवार की रात कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें नगर के काफी लोगों ने हिस्सा लिया। मृतकों के परिजनों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की। वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ वकीलों ने इस घटना पर विरोध प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। संवाद
घटना के विरोध में फूंका पुतला
अलीगंज। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान आचार्य विकास महाराज, नगर अध्यक्ष रितिक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष शिवांश शर्मा, प्रखंड मंत्री हर्ष गुप्ता, विकास शर्मा, नवीन ठाकुर, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजित राम भी थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। संवाद
विहिप ने फूंका आतंकवाद का पुतला
आंवला। विहिप ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुरैना तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। यहां पर जिला संगठन मंत्री मनीष जादौन, विमल गुप्ता, शक्ति सिंह, आशीष हिन्दू, विमल त्रिपाठी, दीपक कठेरिया, अभय राज सिंह, तुलसी हिन्दू, अवनेश शंखधार, हरपाल राजपूत, बच्चन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
शुभांकर मिश्रा ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
फरीदपुर। मोहल्ला परा निवासी शुभांकर मिश्रा ने कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी हिंसा के खिलाफ अपने खून से एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। पत्र में शुभांकर मिश्रा ने रक्तपात और आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने अनुरोध किया है कि आतंकवाद का ऐसा नाश करें कि भारत की पवित्र भूमि पर ऐसी बर्बरता दोबारा कभी न हो। संवाद
कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन
आंवला। शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नहने राम को नारेबाजी के बाद सौंपा। ज्ञापन में पहलगाम हमले की निंदा करते हुए इसमें शामिल लोगों को फांसी देने की मांग की गई। साथ ही देश के अंदर छुपे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली ताकतों के खिलाफ भी अभियान चलाकर इनकी जड़ें खोदने की मांग की गई। यहां पर जयगोविंद सिंह, प्रेमपाल सोलंकी, विनीत राठौर, अतुल सिंह, नवीन सिंह, गुडडू फौजी, कमल सक्सेना, विमल भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
अब आतंकवाद के समूल नाश की आवश्यकता : विहिप
फरीदपुर। विश्व हिंदू परिषद ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुई भीषण आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद का समूल नाश किया जाए।
विभाग मंत्री मानवेंद्र राणा और विभाग संयोजक बजरंग दल कपिल शर्मा ने कहा है कि पहलगाम में हुई यह घटना घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं, जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार रहते हैं। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला भी फूंका। इस दौरान नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर, नगर मंत्री अमन पांडे, नगर संयोजक अंकित राजपूत, चिराग शर्मा, सवन राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किए। दुर्गेश सक्सेना, उपाध्यक्ष अनिल प्रताप राणा, अमित पांडे, नरेश सिंह, सर्वेश गुप्ता, जगतपाल कश्यप, मोनू राठौर, वंश शर्मा, प्रदीप यादव नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, अभि माथुर, रुद्र प्रताप, विकास राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
कैंडल मार्च निकालकर दी मृतकों को श्रद्धांजलि
सिरौली। कांशीराम आजाद समाज पार्टी की ओर से पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी परवेज खान के नेतृत्व में मोहल्ला कोऑटोला से शुरू हुआ मार्च मुख्य बाजारों से होकर महात्मा गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान हुई सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। मार्च में अजीम मिर्जा, साजिद खां, सभासद डॉ. शेखू, नौसाद सलमानी, अमन शेख, मोहम्मद शेखू, शुएब सैफी, गुलफाम सैफी आदि मौजूद रहे। संवाद
शेरगढ़ में भी पाकिस्तान के खिलाफ उमड़ा गुस्सा
शेरगढ़। गांव बैरमनगर में बड़ी संख्या में एकत्र होकर लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर ठाकुर वीरेन्द्र सिंह, रुपेन्द्र सिंह, रामेंद्र पंडित पप्पू आदि मौजूद रहे। संवाद
मृतकों की याद में अधिवक्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
फरीदपुर। सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पहलगाम में मारे गए लोगों की याद में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च स्टेशन रोड स्थित भारत माता मंदिर से ब्लॉक स्थित शहीद स्थल तक निकाला गया।
सिविल बार फरीदपुर के अध्यक्ष प्रवीण भदौरिया, उपाध्यक्ष प्रवेश त्रिवेदी, धर्मेन्द्र शर्मा, अवनीश शर्मा, प्रवेश त्रिवेदी, अतुल परमार, शुचिद्र कश्यप, विनय सक्सेना, सौरभ सक्सेना, विजय यादव, संजीव मिश्रा, कौशल जौहरी, अजय यादव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मनोज यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
आतंकवाद का पुतला फूंककर जताया विरोध
नवाबगंज। नरसंहार के विरोध में विहिप जिलाध्यक्ष बाबू राम गंगवार के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहा पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया। बाद में आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला मंत्री अविनाश मिश्रा, वीर सिंह फौजी, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर, नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रेम गंगवार, अजय पाल आदि जूद रहे। संवाद
कैंडल मार्च निकाला, बोले- अब मोदी करें इंसान
भुता। कस्बावासियों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री मोदी से मृतकों को इंसाफ दिलाने की मांग की। लोगों ने कहा कि एक बार फिर मोदी सर्जिकल स्ट्राइक कर इन आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सक्सेना, रेशम सिंह ढिल्लों, अनुज सक्सेना, सुरजीत गंगवार, आकाश गंगवार निशांत सिन्हा, अजीत अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
आंवला। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विद्या मंदिर से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस मोहल्ला पक्का कटरा, स्टेट बैंक चौराहा, खेड़ा, घंटाघर चौक होते हुए गंज त्रिपोलिया पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग सरकार से की। दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान शिवेक खंडेलवाल, वरुण अग्रवाल, आयुष गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फतेहगंज पूर्वी। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे नगरवासियों ने स्टेशन रोड से लेकर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. यशपाल सिंह, अतुल मिश्रा, संजीद खान, वीरेश प्रकाश, रोहित गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में फूंका पुतला
मीरगंज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने पुतला फूंका। मीरगंज विधायक डाॅक्टर डीसी वर्मा ने कहा कि सरकार कड़ा एक्शन लेगी। इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पुतला दहन के बाद सभी ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन सिरौली चौराहा पर हुआ। इस मौके पर जिला सहमंत्री रवि गंगवार, संघ के तहसील प्रचारक नितिन, जिलाध्यक्ष भाजपा सोमपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजयवीर, पूर्व प्रधान विशाल गंगवार, जिला मंत्री रवि गंगवार, चेयरमैन तेजपाल सिंह, प्रधान यसवंत सिंह, राजेश गंगवार शामिल रहे। संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। हाथों में मोमबत्ती लिए युवा वाहिनी कार्यकर्ता-संवाद