फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कागजों पर पवन विहार उपकेंद्र चालू, धरातल पर नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कई काम अधूरे होने की वजह से दोनों ट्रांसफार्मरों पर नहीं दिया गया पूरा लोड, जगतपुर व हरूनगला उपकेंद्र से ही संचालित हो रहे फीडर
विज्ञापन


बरेली। पवन विहार में बना शहर का 25वां बिजली उपकेंद्र कागजों पर तो चालू हो गया, मगर धरातल पर इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां लगाए गए पांच-पांच एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मरों पर पूरा लोड नहीं दिया गया है। ऐसे में ओवरलोडिंग के चलते उपभोक्ता लो वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इस उपकेंद्र का निर्माण करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पवन विहार उपकेंद्र पर 22 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को स्थानांतरित करना है। हरूनगला और जगतपुर के कई इलाकों को यहां से जोड़ा जाना है, ताकि इन दोनों उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग की दिक्कत न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र का लोकार्पण होने के बाद भी फिलहाल दो फीडर ही यहां से जोड़े गए हैं। अन्य जगतपुर व हरूनगला उपकेंद्र से ही संचालित किए जा रहे हैं। बिजली निगम से जुड़े लोगों ने बताया कि यहां अभी कई काम अधूरे हैं। इसी वजह से उपकेंद्र को पूरा लोड नहीं दिया गया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मरों की वजह से ऐसा किया गया है। संवाद

उपकेंद्र से फिलहाल दो फीडरों को ही बिजली दी जा रही है। जल्द ही पूरी क्षमता से उपकेंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें