बरेली। उद्यमी पवन सक्सेना ने शुक्रवार को करीब सौ लोगों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने उन्हें पार्टी कार्यालय पर सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने से पहले उन्होंने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सपा में शामिल लेने के बाद पवन सक्सेना ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में जो विकास कार्य कराए गए थे, उन्हें वर्तमान सरकार सुचारु रख पाने में अक्षम दिख रही है। भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अताउर रहमान, पूर्व मंत्री भगवत सरन, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, रविंद्र यादव, सतेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, गौरव सक्सेना, अनीस बेग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो